फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   consumer court news

जागा ग्राहक, उपभोक्ता फोरम ने दिलाया इंसाफ

Thu, 25 Sep 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Sep 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
consumer court news

साढ़े आठ हजार रुपए का सैमसंग मोबाइल फोन खरीदने के अगले ही दिन खराब हो गया। कंपनी ने बदलने का वादा किया, लेकिन न मोबाइल ठीक किया, न बदला।

विज्ञापन


उपभोक्ता की शिकायत पर जिला उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को मोबाइल की कीमत और चार हजार रुपए हर्जाना भरने के आदेश दिए हैं।

ग्राम साहब नगर छिद्दरवाला देहरादून निवासी राम कुमार ने 19 जनवरी वर्ष 2013 को साढ़े आठ हजार रुपए में मैसर्स सैनिक कम्यूनिकेशन एंड वीडियो गेम रायवाला से सैमसंग का मोबाइल फोन खरीदा।
विज्ञापन


यह अगले ही दिन खराब हो गया। जिला उपभोक्ता फोरम में दर्ज कराई शिकायत में राम कुमार ने कहा कि मोबाइल खराब होने पर कंपनी में शिकायत की। बताया गया कि दो दिन में मोबाइल बदल दिया जाएगा, लेकिन फोन नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस सेंटर पहुंचे तो बताया गया कि यह पुराने मॉडल है, ठीक नहीं हो सकता। उपभोक्ता फोरम में कंपनी ने कोई विरोध नहीं किया। जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष बलवीर प्रसाद और सदस्य अलका नेगी ने संयुक्त फैसले में कहा कि मोबाइल सेंटर उपभोक्ता को बीस दिन में नए मोबाइल की कीमत और हर्जाना अदा करे।

खराब मोबाइल जमा किया, लौटाया नहीं

consumer court news

कंपनी ने खराब मोबाइल ठीक करने के लिए जमा तो कराया, लेकिन वापस नहीं किया। सर्विस सेंटर के चक्कर काटने के बाद उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता फोरम में गुहार लगाई। फोरम ने कंपनी को मोबाइल की कीमत साढ़े सात हजार रुपए और दो हजार रुपए हर्जाना देने का आदेश दिया है।

हरिपुर सेलाकुई निवासी मानवेंद्र सिंह ने फोरम में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उन्होंने 17 अगस्त 2012 को सेलाकुई स्थित एक दुकान से कार्बन कंपनी का मोबाइल खरीदा था।

कुछ समय बाद ही मोबाइल में नेटवर्क प्रॉब्लम, लो बैटरी, रिस्टार्ट और हैंगिंग जैस समस्याएं आ गईं। 15 जुलाई 2013 को इसे सर्विस सेंटर में ठीक कराने के लिए दिया। अगले दिन वे सर्विस सेंटर पहुंचे तो बताया गया कि मोबाइल दिल्ली भेजा गया है और एक सप्ताह बाद मिलेगा।

मानवेंद्र डेढ़ महीने तक चक्कर काटते रहे, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। मामले में कंपनी की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बलवीर प्रसाद और सदस्य अलका नेगी ने कहा कि कंपनी की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं हुआ। ऐसे में फोरम के पास उपभोक्ता की बात पर अविश्वास करने का कोई आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed