फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction of tunnels of Rishikesh-Karnprayag rail line starts, railway minister gave information

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की छह सुरंगों का निर्माण शुरू, रेल मंत्री ने लोस में दी जानकारी

Wed, 05 Feb 2020 11:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Feb 2020 11:07 PM IST
सार

  • सुरंगों में आने जाने के लिए बनाए जा रहे हैं आधा दर्जन मार्ग
  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोस में दी जानकारी, सांसद अजय भट्ट ने पूछा था प्रश्न

विज्ञापन
Construction of tunnels of Rishikesh-Karnprayag rail line starts, railway minister gave information
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ani

विस्तार

ऋषिकेश कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना के तहत छह सुरंगों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इन सुरंगों में आने जाने के छह मार्गों को भी बनाया जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

विज्ञापन


गोयल ने बताया कि वर्ष 2010-11 के बजट में स्वीकृत परियोजना की नई लागत 16216 करोड़ रुपये है। इसमें से मार्च 2019 तक 1361 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना के तहत सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण, वन विभाग की स्वीकृति, भू तकनीकी जांच व समूची परियोजना के लिए पहुंच मार्गों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत बनाई जाने वाली 16 सुरंगों के निर्माण कार्य को 10 पैकेजों में बांटा गया है। इनमें छह सुरंगों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। डिजाइन एवं परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता (पीएमसी) ठेके दे दिए गए हैं। सभी पैकेजों में डिजाइन कार्य शुरू हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेल पुल और सड़क पुलों का कार्य शुरू

वीरभद्र और योगनगरी ऋषिकेश (5.7 किमी) के बीच  पहले ब्लाक खंड में निर्माण कार्य आरंभ हो चुके हैं। ऋषिकेश में एक निचला सड़क पुल (आरयूबी) और एक ऊपरी सड़क पुल (आरओबी) पूरा कर लिया गया है। ऋषिकेश के निकट चंद्रभागा नदी पर एक महत्वपूर्ण ऊपरी रेल पुल बनाने का शुरू किया गया है। लछमौली में और श्रीनगर में अलकनंदा नदी पर रेल पुल का निर्माण हो रहा है। अलकनंदा नदी पर श्रीनगर, गौछार और कालेश्वर में तीन सड़क पुलों का भी निर्माण हो रहा है।
 
कब पूरा होगा कहा नहीं जा सकता

रेल मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग परियोजना को पूरा करने के लिए फिलहाल कोई निश्चित समय सीमा निर्धारित नहीं की जा सकती है। उनके मुताबिक, किसी भी प्रोजेक्ट को समय से पूरा होना राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण, वन विभाग की मंजूरी, जनोपयोगी सेवाएं, भौगोलिक परिस्थितियां, जलवायु, भूकंप, बाढ़, वर्षा, श्रमिकों की हड़ताल, कोर्ट के आदेश, ठेकेदारों की स्थिति व शर्तें जैसे कई कारण हैं, जो समय और लागत को प्रभावित करते हैं।   

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण शुरू

रेलमंत्री के अनुसार, 155 किमी लंबाई की टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। इससे पूर्व 2010-11 में इस रेल लाइन का सर्वेक्षण हुआ था, जिसमें इसकी लागत 2791 करोड़ रुपये थी। परियोजना वित्तीय दृष्टि से फायदेमंद नहीं पाई जाती थी। इस परियोजना के लिए 2018-19 में फिर सर्वेक्षण स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि रामनगर-चौखुटिया-गैरसैंण तक 212 किमी लंबी लाइन के लिए सर्वेक्षण 2015-16 में स्वीकृत हुआ। फील्ड सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed