फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction of Kotha Band-Panjia Motorway started after 27 years

27 वर्षों बाद कोठा बैंड-पंजिया मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Wed, 18 Dec 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of Kotha Band-Panjia Motorway started after 27 years
सड़क का निरीक्षण करते लोनिवि(पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता। - फोटो : VIKAS NAGAR
बीते 27 सालों से अधर में लटके कोठा बैंड-पंजिया मोटर मार्ग के नवीनीकरण की आस जगी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे कोठा, ककाड़ी, कनबुआ, सकनी और पंजिया गांव की आबादी लाभान्वित होगी। मंगलवार को लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने भी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वर्ष 1991-92 में लोनिवि ने इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन, बजट नहीं होने के कारण सड़क को अधर में ही छोड़ दिया गया। वर्ष 2006 में सड़क के नए सिरे से निर्माण कार्य की कवायद शुरू हुई, जिसके बाद 2008 में सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति भी मिल गई। लेकिन बजट जारी नहीं होने से सड़क निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। ऐसे में अब 16 किमी लंबी इस सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण विरेंद्र सिंह बिष्ट, सुल्तान सिंह बिष्ट, आलम सिंह पंवार, मातबर सिंह पंवार, शांति सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह पंवार आदि का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को साहिया के लिए आवाजाही करने में आसानी होगी। अभी सड़क निर्माण कार्य जगह-जगह अधर में लटका है, जिस कारण लोगों को कच्ची सड़क पर हिचकोले भरा सफर तय कर साहिया तक पहुंचना पड़ता था। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अभी सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दूसरे चरण में सड़क का डामरीकरण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed