{"_id":"683227a06463ea7a5f0b3d47","slug":"construction-of-culvert-was-done-at-personal-expense-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-699014-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अध्यक्ष व सभासद ने निजी खर्च से करा दिया पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अध्यक्ष व सभासद ने निजी खर्च से करा दिया पुलिया का निर्माण
Sun, 25 May 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 25 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वार्ड नंबर सात बायाखाला क्षेत्र मेंं क्षतिग्रस्त पुलिया का नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद ने अपने निजी संसाधनों से निर्माण करा लिया है। पुलिया के बन जाने से स्थानीय निवासी राहत महसूस कर रहे हैं। नगर का बायाखाला क्षेत्र आबादी के लिहाज से काफी बड़ा है। इलाके की ओर जाने वाली एक मुख्य सड़क की पुलिया पिछले काफी दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद लोगों को यह उम्मीद थी कि पुलिया का निर्माण शीघ्र हो जाएगा। सभासद कल्पना कोहली ने बताया कि उन्होंने पुलिया के निर्माण संबंधी प्रस्ताव को नगर पंचायत की पहली बैठक में रखा था लेकिन बजट की समस्या को देखते हुए यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं हो पाया। उन्होंने अपने स्तर से ही पुलिया के निर्माण की शुरूआत कर दी। जिसमें उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष का भी सहयोग मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चाैधरी ने बताया कि नगर पंचायत में बजट की कमी है। पुलिया पर लगभग 25 हजार का खर्च होना था जिसके संबंध में सभासद से बात हो गई थी। उनका हर संभव सहयोग किया गया है।