फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Constitution is not just a document, it is the soul of the country: Godiyal

संविधान सिर्फ दस्तावेज नहीं, देश की आत्मा है : गोदियाल

Wed, 26 Nov 2025 07:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Constitution is not just a document, it is the soul of the country: Godiyal
-कांग्रेस भवन में संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है, यह देश की आत्मा है। संविधान दिवस पर हम सभी को डॉ. भीम राव आंबेडकर के विचारों का अनुसरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।
बुधवार को कांग्रेस भवन में संविधान दिवस पर आयोजित गोष्ठी प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर नागरिक कर्तव्य है। वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव व सांविधानिक मूल्यों के संरक्षण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओें से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्व करने का आह्वान किया। गोदियाल ने कहा कि जब देशभर में संविधान और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा की बात की जा रही है, ऐसे समय में भाजपा लगातार संविधान की मर्यादाओं को कमजोर करने वाले निर्णय ले रही है, जिससे आम जनता में चिंता का माहौल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश को डॉ. आंबेडकर के बताए न्याय, समानता, स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आगे बढ़ने की अपील की। गोष्ठी का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री दिवंगत दिवाकर भट्ट व 26 नवंबर को मुंबई में शहीद हुए लोगों को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा। इस मौके पर पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, मनोज रावत, जोत सिंह गुनसोला, सूर्यकांत धस्माना, वैभव वालिया, सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, राजेंद्र शाह, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डॉ. प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, अभिनव थापर, बुद्विजीवी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed