फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Constable dies in collision between two bikes

Dehradun News: दो बाइकों की टक्कर में सिपाही मौत

Thu, 10 Apr 2025 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Constable dies in collision between two bikes
- मृतक के भाई की तहरीर पर बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। सहारनपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर में दूसरे बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनना आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र निवासी मैनपाल ने बताया कि उनके भाई संजीव कुमार का विकासनगर के ढकरानी में मकान है। बताया कि बुधवार को उनके भाई ढकरानी से अपने गांव भगवानपुर आ रहे थे। रात करीब 9:50 बजे सहारनपुर रोड पर मिलन पैलेस के पास एक बाइक चालक ने लापरवाही से उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि लेहमन अस्पताल में उपचार के दौरान उनके भाई की मौत हो गई। बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक का नाम हरबर्टपुर के फतेहपुर निवासी शुभम है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनने आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक पुलिस विभाग में कांस्टेबल था। वह देहरादून पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed