फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Conspiracy to murder minister Saurabh Bahuguna, SIT headed by ASP STF will also investigate Uttarakhand news

Dehradun News: मंत्री सौरभ बहुगुुणा की हत्या की साजिश, एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता  वाली एसआईटी भी करेगी जांच

Thu, 13 Oct 2022 08:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Oct 2022 08:53 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का मामला सामने आने के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अपने स्तर से भी 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। बुधवार को कैबिनेट बैठक में मामला उठने के बाद मुख्यमंत्री ने भी एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Conspiracy to murder minister Saurabh Bahuguna, SIT headed by ASP STF will also investigate Uttarakhand news
सौरभ बहुगुणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की जांच एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता वाली एसआईटी करेगी। कैबिनेट में यह मुद्दा उठने के बाद मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय को आदेश मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को एसआईटी का गठन होगा।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का मामला सामने आने के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अपने स्तर से भी 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। इससे पहले ऊधमसिंह नगर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता हीरा सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पता चला था कि मंत्री की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि मंत्री की सड़क दुर्घटना में हत्या करने की साजिश थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Nainital High Court: मुस्लिम पर्सनल लॉ में 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की शादी की पर कोर्ट में मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को बुधवार को मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में भी उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं। इस मामले में बृहस्पतिवार को एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया जाएगा। एसआईटी सितारगंज में मामले की जांच करेगी। वर्तमान में भी इसकी दिन-प्रतिदिन के आधार पर निगरानी की जा रही है। 

तो क्या किसी गिरोह ने रची थी सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश

मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश के पीछे किसी बड़े गिरोह का भी हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि जिस हीरा सिंह को मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है वह एकदम से 20 लाख रुपये नहीं जुटा सकता है। इस बात की आशंका मंत्री सौरभ बहुगुणा पुलिस के सामने भी जता चुके हैं। मंत्री की इसी आशंका को आधार मानकर एसआईटी भी गिरोह या किसी लॉबी की संलिप्तता की जांच करेगी।

बता दें कि ऊधमसिंह नगर ने खुलासा किया था कि मंत्री की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। बहेड़ी के गुड्डू तांत्रिक को सुपारी का एडवांस भी दिया जा चुका था। इसमें से पुलिस ने पांच लाख से ज्यादा रुपये बरामद करने का दावा किया था। मगर, मंत्री बार-बार इस बात की आशंका जता रहे हैं कि उनकी हत्या की साजिश के पीछे किसी बड़ी लॉबी का हाथ हो सकता है। पुलिस अधिकारी भी इसे आधार मान रहे हैं। हीरा सिंह खनन का कारोबार भी करता था। मगर, कुछ दिन पहले ही उसे बहुत बड़ा नुकसान हुआ था।

गेहूं चोरी के आरोप में उसे जेल भेजा गया। अपने नुकसान और जेल जाने को वह मंत्री को जिम्मेदार मानता था। लेकिन, माना जा रहा है कि इस अवधि में वह इतनी बड़ी रकम को नहीं जुटा सकता है। इसके पीछे अवैध खनन करने वाले किसी बड़े गिरोह का हाथ माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि सुपारी की फंडिंग इसी गिरोह की ओर से की गई होगी। बता दें कि सिर्फ खनन ही नहीं अन्य कई गैर कानूनी कामों में ऊधमसिंह नगर क्षेत्र के कुछ लोग संलिप्त रहते हैं। इनकी राजनीति में भी पकड़ मानी जाती है। इन्हीं सबको आधार मानकर एसआईटी भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed