फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consideration of giving command of State Industrial Security Force to Home Guard Department Uttarakhand news

Uttarakhand: राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की कमान होमगार्ड विभाग को देने पर विचार, बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा

Thu, 19 Oct 2023 11:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Oct 2023 11:15 AM IST
सार

राज्य में बैंक एवं औद्योगिक आस्थानों, हेलीपैड एवं सरकारी उपक्रमों की पुख्ता सुरक्षा के लिए एक उत्तरदायी एवं संवेदनशील सुरक्षा बल की नितांत जरूरत है। सुरक्षा बल के गठन के लिए कार्ययोजना बनाने के संबंध में हुई बैठक में होमगार्ड, कई औद्योगिक संस्थान, बैंक अधिकारी, सिडकुल, नागरिक उड्डयन और गृह विभाग के अफसरों ने चर्चा की।

विज्ञापन
Consideration of giving command of State Industrial Security Force to Home Guard Department Uttarakhand news
होमगार्ड - फोटो : pti

विस्तार

सीआईएसएफ की तर्ज पर गठित होने जा रहे राज्य औद्योगिक सुरक्षा की बल कमान होमगार्ड विभाग को देने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। बुधवार को राज्य सचिवालय में अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

एसीएस ने अधिकारियों को प्रस्ताव का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, राज्य में बैंक एवं औद्योगिक आस्थानों, हेलीपैड एवं सरकारी उपक्रमों की पुख्ता सुरक्षा के लिए एक उत्तरदायी एवं संवेदनशील सुरक्षा बल की नितांत जरूरत है। सुरक्षा बल के गठन के लिए कार्ययोजना बनाने के संबंध में हुई बैठक में होमगार्ड, कई औद्योगिक संस्थान, बैंक अधिकारी, सिडकुल, नागरिक उड्डयन और गृह विभाग के अफसरों ने चर्चा की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...थम गई मां की सांसें:  बेटे की मौत की खबर सुनी तो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई, विलाप करते-करते त्याग दिए प्राण

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएस ने सभी संस्थानों से सुरक्षा बलों की आपूर्ति के संबंध में जानकारी मांगी और इस संबंध प्रस्ताव देने को कहा। उन्होंने पूछा कि इसके लिए राज्य में संचालित बैंक की करेंसी चेस्ट की सुरक्षा, एयरपोर्ट, हेलीपैड, औद्योगिक संस्थानों, सिडकुल, राज्य एवं केंद्र सरकार के उपक्रमों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए कितनी संख्या में सुरक्षा बलों की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, इसके सटीक आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव वित्त दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी रविशंकर, विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, विम्मी सचदेवा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed