फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consciousness must be awakened before the pyre is lit

चिता जलने से पहले जागृत होनी चाहिए चेतना : सुधांशु महाराज

Fri, 30 Jan 2026 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Consciousness must be awakened before the pyre is lit
जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में विश्व जागृति मिशन की ओर से आयोजित सत्संग में प्रवचन देते
- जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में संत सुधांशु महाराज ने दिए प्रवचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु संत सुधांशु महाराज ने दून में सत्संग कर भक्तों को भक्ति के रस में पिरोया। प्रवचन में उन्होंने शिव नाम की महत्ता बताई और भगवान के साथ जुड़ने के लिए भक्तों को प्रेरित किया। शुक्रवार को संत सुधांशु महाराज का दून पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। शाम को महाराज ने जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में प्रवचन दिए। यहां सत्संग का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने संत सुधांशु महाराज का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। सुधांशु महाराज ने कहा कि चिता जलने से पहले ही चेतना जागृत होनी चाहिए। देवभूमि की इस पावन धरा पर जन्म लेना अपने आप में बड़ी बात है। जहां लोग आते हैं उस भूमि पर आपको जन्म मिला। देवताओं की भूमि पर भी भक्ति न की जाए, गुरु से न जुड़ा जाए तो माना जाएगा हम अमृत कुंड के पास पहुंचकर भी अमृत प्राप्त नहीं कर पाए। आंसू से भरे चेहरे लेकर आप भगवान के दर जाते हो तो वहां से मुस्कुराहट ही लेकर आओगे। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के मंत्र का महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि जोड़ने की शक्ति भी शिव में ही है। कुछ अक्षर ऐसे हैं, जिन्हें बोलते ही होंठ अलग-अलग हो जाते है। लड़ाई, तकरार, झगड़ा ऐसे शब्द हैं जो बोलने पर होंठ नहीं मिलने देते तो दुनिया को कहां मिलने देंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया को मिला दे वही प्रेम है। शिव वही है जो अपनों को अपनों से मिला दे। जब ओम नाम का जाप करते हैं तो दुनिया से संबंध विच्छेद हो जाता है और भगवान से संबंध बन जाता है।

जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में विश्व जागृति मिशन की ओर से आयोजित सत्संग में प्रवचन देते

जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में विश्व जागृति मिशन की ओर से आयोजित सत्संग में प्रवचन देते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed