{"_id":"57756e194f1c1b747179accb","slug":"connectivity-in-villages-of-hill-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 से अधिक आबादी वाले गांवों में होगी अब कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 से अधिक आबादी वाले गांवों में होगी अब कनेक्टिविटी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सिग्नल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के तीन पहाड़ी राज्यों के दुर्गम क्षेत्रों में भी अब मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या नहीं होगी। टेलीकॉम मिनिस्ट्री की ओर से इसके लिए योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 500 से ऊपर आबादी के हर गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचे टेलीकॉम सेक्रेटरी जेएस दीपक ने बताया कि पहले नक्सल प्रभावित दुर्गम इलाकों तक कड़ी चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
अब उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हर 500 से ऊपर आबादी वाले गांव में कनेक्टिविटी देने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इसकी डीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी है। उन्होंने बताया कि इससे निश्चित तौर पर न केवल पहाड़ के लोगों की जिंदगी आसान होगी, बल्कि आपदाओं के वक्त उन्हें रेस्क्यू करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
टावर का साइज होगा छोटा
टेलीकॉम सेक्रेटरी जेएस दीपक ने बताया कि सबसे पहले लंबे-लंबे मोबाइल टावर होते थे। 3 जी आने तक इनका साइज छोटा हो गया। अब 4 जी आने के बाद टॉवर का साइज और छोटा हो जाएगा। इससे लोगों को मोबाइल टावर पर ज्यादा आपत्ति नहीं रहेगी। अभी अमेरिका सहित कई देशों में मोबाइल टावर के यह छोटे साइज इस्तेमाल हो रहे हैं।