{"_id":"699d9d2ab0f5984747069baf","slug":"congresss-performance-is-becoming-political-becoming-a-well-wisher-of-revenue-villages-chauhan-dehradun-news-c-5-drn1043-908306-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व ग्राम की हितैषी बन रही कांग्रेस का प्रदर्शन राजनैतिक : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व ग्राम की हितैषी बन रही कांग्रेस का प्रदर्शन राजनैतिक : चौहान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने गोठ, खत्तों को लेकर कांग्रेस के समर्थन और प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि चुनाव की आहट से पूर्व कांग्रेस की सक्रियता उनका दिखावे का समर्थन है। उसकी मंशा नहीं दुष्प्रचार का वातावरण निर्मित करना है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने के लिए कसरत अंतिम चरण में है। जल्द ही कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन राजस्व ग्रामों को लेकर पूर्व में कांग्रेस की डबल इंजन सरकार वहां के निवासियों को छलती रही है लेकिन जमीन पर उनकी सुविधाओं के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, 2014 के बाद अब तक लगभग तीन करोड़ गरीब परिवारों के लिए आवास बनवा चुके हैं। इसलिए विपक्ष की चिंता पूरी तरह राजनैतिक है। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में होने वाले इस धरना प्रदर्शन को कांग्रेस की गुटीय प्रतिस्पर्धा बताया। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में ग्राम समाज व सरकारी भूमि पर बसे लोगों की चिंता हम सबको है। लिहाजा इस संबंध में समस्त संवैधानिक प्रावधानों और प्रक्रिया के तहत सरकार इसका हमेशा के लिए निर्णायक हल निकालने की दिशा में प्रयास कर रही है।