{"_id":"67f27f17b873645daa058d29","slug":"congressmen-sat-on-a-two-day-fast-in-support-of-the-demand-for-building-a-bridge-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-120166-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुल बनाने की मांग के समर्थन में दो दिन के उपवास पर बैठे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुल बनाने की मांग के समर्थन में दो दिन के उपवास पर बैठे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रुद्रपुर-सोरना के बीच गोहना बरसाती नदी पर पुल बनाने की कर रहे मांग
- पिछले छह साल से लगातार कर रहे हैं आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ग्राम रुद्रपुर-सोरना के बीच बहने वाली बरसाती नदी गोहना पर पुल बनाने की मांग के लिए एक बार फिर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय उपवास शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता पिछले कई साल से पुल निर्माण की मांग के समर्थन में आंदोलन करते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता तब तक वह समय-समय पर आंदोलन करते रहेंगे।
बरसात के दिनों में गोहना नदी का तेज बहाव स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन जाता है। प्रत्येक बरसात में नदी के रपटे को पार करने के प्रयास में वाहन तेज बहाव में बह जाते हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे जान का जोखिम उठाकर रपटे को पार करते हैं। रपटे पर पुल बनाने की ग्रामीणों की मांग के चलते 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार बदल जाने के बाद इस घोषणा पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
उधर हर साल सामने आने वाली समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस के जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश चंद आजाद के नेतृत्व में ग्रामीण आंदोलन करते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर स्थित पंचायत भवन पर दो दिवसीय उपवास की शुरुआत की गई है। उपवास का नेतृत्व कर रहे रमेश चंद आजाद ने कहा कि 2018 की मुख्यमंत्री की घोषणा के ठंडे बस्ते में चले जाने के बाद 2022 में एक बार फिर से लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए 14.54 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा लेकिन उसे भी शासन से स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता तब तक ग्रामीण इसी प्रकार से समय-समय पर आंदोलन करके सरकार को जगाने का काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने रुद्रपुर-सोरना-बड़या मार्ग व सोरना-होरावाला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने की मांग भी की। उपवास पर बैठने वालों में मनोज तिवारी, कासिम अली, सुरजीत चौहान, ऋषिपाल चौहान, विजय कुमार, आशीष कुमार, बलजीत सिंह, याकूब अली आदि शामिल रहे।