Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen protest in the Municipal Corporation

Dehradun News: कांग्रेसियों का नगर निगम में प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Wed, 31 Dec 2025 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest in the Municipal Corporation
नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के पार्षद व कार्यकर्ता - फोटो : Samvad
- नगर आयुक्त और कांग्रेस पार्षद के बीच हुई कहासुनी के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। नगर आयुक्त नमामी बंसल और कांग्रेस पार्षद रॉबिन त्यागी के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को पार्षद के समर्थन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नगर निगम पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने टेंडर सूची में गड़बड़ी सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि नगर निगम में सही काम नहीं हो रहे हैं। अधिकारियों की हठधर्मिता चल रही है। टेंडर सूची में गड़बड़ी की गई। इसके अलावा जब कांग्रेसी मिलने पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पार्षद त्यागी ने कहा कि यूनियन के साथ बैठक कर मामला निपट गया था तो अब उनके वार्ड में सफाई सहित अन्य कार्यों को करने से क्यों रोका जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, कांग्रेसी नेता स्वाती नेगी, पार्षद कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, दीप बोरा, सागर लामा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed