फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen had a heated clash with the police during their

Dehradun News: राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जबरदस्त हंगामा

Thu, 19 Dec 2024 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congressmen had a heated clash with the police during their
I- मणिपुर हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच
विज्ञापन

I

I
I

I- पूर्व मुख्यमंत्री सहित 50 से ज्यादा कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजाI

भाजपा सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार और मणिपुर हिंसा को लेकर राजभवन कूच के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। पहला बैरियर तोड़कर मुख्य बैरियर तक पहुंचे कांग्रेसियों को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 50 से ज्यादा कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा। वहां चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया।

दोपहर 11 बजे से कांग्रेसी कांग्रेस भवन पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर 12:31 बजे अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए राजभवन के लिए कूच किया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते राजपुर रोड से होते हुए हाथीबड़कला तक पहुंचे, जहां पर पुलिस ने बेरियर लगाकर उनको रोक लिया। इसका जमकर विरोध किया गया। पुलिस रोक के बावजूद गुस्साए कांग्रेसी बैरियर पर चढ़ गए। पुलिस ने उनको उतारने की कोशिश की तो प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के कई नेता बैरियर की दूसरी ओर कूद गए और मुख्य बैरियर को पार करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर कांग्रेसियों को वहां से हटाया। पुलिस के अधिकारियों के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को उठाकर गाड़ी में भिजवाया। इस दौरान करीब 50 कांग्रेसियों को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंची, जहां से सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, एआईसीसी सचिव व सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, गोविंद सिंह कुजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक प्रीतम सिंह, आदेश चौहान, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अभिनव थापर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iकार्रवाई के दौरान करन माहरा हो गए बेहोशI



जब मुख्य बेरियर से पुलिस कांग्रेसियों को उठाकर ले जा रही थी। उसी दौरान अचानक प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बेहोश हो गए। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। एक बार तो पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। कांग्रेसियों ने उनके मुंह पर पानी के छींटे मारे, करीब पांच मिनट बाद उनको होश आया। स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने उनको हिरासत में लिया और उनको बस तक लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed