फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen clash with police during march to CM residence, many taken into custody

Dehradun News: सीएम आवास कूच के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, कई हिरासत में लिए

Sun, 22 Sep 2024 04:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Congressmen clash with police during march to CM residence, many taken into custody
प्रदेश महिला कांग्रेस ने उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में किया कूच
विज्ञापन


उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी जैसे ही हाथीबड़कला पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी जबरदस्त झड़प हुई। महिला प्रदेश अध्यक्ष बैरियर पर चढ़कर दूसरी तरफ कूद गईं। इस पर महिला पुलिसकर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से प्रदेशभर से जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में महिला कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। कांग्रेस के विभिन्न नेताओं ने अपनी-अपनी शैली में भाजपा पर तीखा हमला बोला। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सीएम आवास के लिए कूच किया। हाथीबड़कला में बैरियर से पहले कांग्रेस ने नुक्कड़ नाटक कर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई कांग्रेसी पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। माहरा तो इधर ही उतर गए, लेकिन ज्योति रौतेला सहित तीन-चार महिलाएं दूसरी तरफ कूद गईं। इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी में बैठाया।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व विधायक रणजीत रावत, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी आदि ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। सभी कांग्रेसियों को पुलिस लाइन रेसकोर्स ले जाया गया। इस दौरान सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नजमा खान, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ढौडियाल, नवीन जोशी, अभिनव थापर, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, निधि नेगी, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, सुनीता प्रकाश, नंदा बिष्ट, रेखा सोनकर, ललित फर्सवाण, लालचंद शर्मा, शोभा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों पर लगाया भाजपा का एजेंट बनने का आरोप
पुलिस जब कांग्रेसियों को हिरासत में ले रही थी। इसी दौरान कुछ कांग्रेसी गाड़ी के आगे लेट गए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया। पुलिस ने किसी तरह एक गाड़ी को वहां से रवाना कर दिया, लेकिन जिस गाड़ी में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा थे, वह चलने ही वाली थी कि करन माहरा गाड़ी से उतर गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया और वहीं बैठ गए। बाद में दूसरी गाड़ी में उन्हें वहां से ले जाया गया। माहरा ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed