{"_id":"5e5580548ebc3ef3e27ba6d4","slug":"congressmen-burnt-effigy-of-government-dehradun-news-drn337388199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कांग्रेसियों ने मंगलवार को रोडवेज बस के किराये में बढ़ोतरी तथा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए एस्लेहॉल चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को प्रदेश के सभी शहर एवं जिला मुख्यालय पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद एस्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला जलाया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है।
फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल माफिया द्वारा एक अभ्यर्थी से आठ लाख रुपये तक वसूले गए। रोडवेज बसों का किराया बढ़ाकर जनता की जेब काटी जा रही है। पुतला जलाने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डॉ. आरपी रतूड़ी, अजय सिंह, आनंद बहुगुणा, डॉ. प्रतिमा सिंह, लेखराज अग्रवाल, सचिन थापा, मुकीम अहमद, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सोनकर, धीरेंद्र प्रधान, अर्जुन नेगी, नवीन रमोला, राहुल राणा, पुनीत कुमार, रीता रानी, विकास थापा आदि मौजूद रहे।