फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen burnt effigy of central government in Selakui Jamanpur

कांग्रेसियों ने सेलाकुई जमनपुर में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Wed, 11 Dec 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of central government in Selakui Jamanpur
सेलाकुई चौक पर मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार पुतला फुंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
बढ़ती महंगाई और महिला अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेलाकुई जमनपुर चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पूर्व राज्य दर्जा मंत्री आकिल अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। गरीब आदमी रोजी-रोटी के लिए तरस रहा है। प्याज और टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। कांग्रेस सरकार में जहां देश की जीडीपी ग्रोथ आठ प्रतिशत की दर से बढ़ रही थी। वहीं मोदी सरकार के कार्यकाल में यह ग्रोथ घटकर 4.5 प्रतिशत रह गई है। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। ब्लॉक महासचिव वाहिद इकबारल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का बुरा समय आ गया है। प्रदर्शन करने ववालों में मोहम्मद आलिम खान, अमजद, दिनेश, मनोज, राजू, अरशद, इकराम, राशिद, शहजाद, नूर हसन, शमशाद, जहीर अहमद, हारुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed