फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen burnt effigies of Amit Shah and central government

Dehradun News: कांग्रेसियों ने अमित शाह और केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies of Amit Shah and central government
Iगृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान के विरोध में की नारेबाजी
विज्ञापन

I

Iसंविधान को कुचलने का लगाया आरोपI
Iएस्ले हॉल और आंबेडकर प्रतिमा के सामने एकत्र हुए थे कांग्रेसी
I
Iकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने दो जगह विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा की केंद्र सरकार और गृहमंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि अमित शाह ने बाबा साहब और संविधान का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें इस्तीफा देने के साथ देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।I
Iकांग्रेस भवन से कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौक पर एकत्रित हुए। वहां जमकर नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गोगी ने कहा कि गृहमंत्री के बयान से साबित हो गया है कि भाजपा नेताओं में बाबा साहब के लिए कोई सम्मान नहीं है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत जोशी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग दर्शन लाल, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मदनलाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

Iदूसरी ओर कांग्रेसियों ने डीएल रोड पर पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में गृहमंत्री का पुतला जलाया। राजकुमार ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि गृहमंत्री को तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राज्यसभा में जिस प्रकार के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भीमराव आंबेडकर के लिए किया यह गृह मंत्री की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। इस मौके पर हरदयाल सिंह, डाॅ. बलदेव सिंह, अशोक कुमार, राकेश पंवार, नोहर सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed