फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress worker will organized now motorcycle rally

कांग्रेसियों ने की साइकिल से तौबा, अब निकालेंगे मोटर साइकिल रैली

Fri, 19 Jan 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Jan 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Congress worker will organized now motorcycle rally
congress

कांग्रेस नेताओं ने साइकिल से तौबा कर ली है। महंगाई के विरोध में पार्टी ने राजधानी देहरादून में साइकिल रैली निकालने का एलान किया था, लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने साइकिल चलाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि, रैली के संयोजक और पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि पर्याप्त संख्या में साइकिल उपलब्ध न होने की वजह से अब 29 जनवरी को मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। उनकी मानें तो महिला कार्यकर्ता स्कूटी के साथ रैली में शामिल होंगी।
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि बेतहाशा बढ़ती महंगाई को प्रकट करने के लिए पार्टी ने रणनीतिक तरीके से साइकिल रैली का कार्यक्रम बनाया था। पार्टी जनता के मध्य यह संदेश देना चाहती है कि पेट्रोल की कीमतें इस कदर बढ़ चुकी हैं कि नौबत अब साइकिल चलाने की आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी और नोटबंदी से महंगाई और बेरोजगारी बेकाबू हुई बेकाबू का देंगे संदेश

Congress worker will organized now motorcycle rally
जीएसटी - फोटो : amar ujala/ file photo
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को रैली की जिम्मेदारी सौंपी। तय हुआ कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता सभी साइकिल पर सवार होकर शहर में घूमेंगे और जनता के बीच यह संदेश देंगे कि केंद्र और राज्य सरकार की जीएसटी और नोटबंदी से महंगाई और बेरोजगारी बेकाबू हो गई है।

किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं को साइकिल सवारी रास नहीं आ रही है। इसलिए उनके सुझाव पर अब मोटर साइकिल रैली निकालने का फैसला किया गया है।रैली में शामिल होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। उतनी संख्या में साइकिल उपलब्ध नहीं हो रही हैं।

सैकड़ों की संख्या में नई साइकिलें खरीदने की हमारी हैसियत नहीं है। सभी ने कहा कि उनके पास मोटर साइकिल और स्कूटी हैं। इसलिए अब मोटर साइकिल रैली निकालने का फैसला किया गया है।- जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed