फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress worker protest against pakistan in dehradun

जवानों का सिर कलम करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा, फूंका पुतला

Tue, 02 May 2017 05:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 May 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
congress worker protest against pakistan in dehradun
पाकिस्तान की कायराना हरकत पर हिंदू युवा वाहिनी का फूटा गुस्सा - फोटो : SELF

पूंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दो भारतीय जवानों के सिर कलम करने पर पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में देहरादून के एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक के बदले दस सिर की बात करने वाली भाजपा हर मोर्च पर विफल हुई है।

विज्ञापन


एस्लेहाल चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते कश्मीर में आतंकियों के हौसले बुलंद हैं। आए-दिन सेना पर जहां पत्‍थर फेंके जा रहे हैं। वहीं आतंकी घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक सिर के बदले दस सिर लाने की बात करते थी, लेकिन हकीकत यह है कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई सैनिकों के साथ होने वाले व्यवहार से उनका मनोबल गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंकने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, डा. आरपी रतूडी, गरिमा दसोनी, महानगर कांग्रेस महासचिव महेश जोशी, राजेश चमोली, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, पंकज मेसोन, मनोज कुमार, अमर जीत सिंह, सुशील कुमार, अनुराधा तिवारी, आदर्श कुमार, प्रदीप कोठियाल, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed