{"_id":"635b8cb6b468cc212431fc26","slug":"congress-will-start-padyatra-from-first-week-of-next-month-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अगले महीने के पहले सप्ताह से पदयात्रा शुरू करेगी कांग्रेस, पढ़िए क्या है पार्टी की पूरी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अगले महीने के पहले सप्ताह से पदयात्रा शुरू करेगी कांग्रेस, पढ़िए क्या है पार्टी की पूरी योजना
Fri, 28 Oct 2022 01:35 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:35 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले चरण में 28 महामंत्री, 22 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 50 सचिवों के नाम की सूची अनुमोदन के लिए पार्टी हाईकमान को भेजी जा चुकी है। इसके बाद एक अन्य सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन
करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि युवाओं से नौकरी के नाम पर छलावा, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पंचायत चुनाव में धांधली और सामुदायिक माहौल खराब करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पदयात्रा शुरू करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार से पदयात्रा शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
वह अगले महीने के पहले सप्ताह से बद्रीनाथ से पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चारधाम यात्रा में सबसे अधिक यात्रियों की मौत का रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन
कांग्रेस दो चरणों में घोषित करेगी प्रदेश कार्यकारिणी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी दो चरणों में घोषित होगी। पहले चरण में 28 महामंत्री, 22 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 50 सचिवों के नाम की सूची अनुमोदन के लिए पार्टी हाईकमान को भेजी जा चुकी है। इसके बाद एक अन्य सूची भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी छोटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी
नहीं लगता हरक मेरी कार्यकारिणी में काम के इच्छुक होंगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का बड़ा कद है ऐसा नहीं लगता कि वह मेरी कार्यकारिणी में काम के इच्छुक होंगे।