{"_id":"592330734f1c1b3e6a536fc4","slug":"congress-will-attack-on-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के तीन साल पर कांग्रेस काटेगी बवाल, जानिए पूरी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के तीन साल पर कांग्रेस काटेगी बवाल, जानिए पूरी रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस दिल्ली से दून तक बवाल काटने की तैयारी में है। कांग्रेस आलाकमान अपने चार वरिष्ठ नेताओं को राजधानी देहरादून भेजने जा रहा है। ये चारों नेता अलग-अलग दिन आकर मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कुमाऊं दौरे पर निकलेंगे और इस दौरान उनके निशाने पर मोदी सरकार ही होगी। उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में पीएम मोदी चुनावी वादों को लेकर कांग्रेस संगठन के स्तर पर अलग से रणनीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि आगामी 26 मई को मोदी सरकार तीन साल पूरे करने जा रही है। एआईसीसी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पत्र भेजकर पार्टी के चार शीर्ष नेताओं के देहरादून आने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
इनमें से दो नेताओं का कार्यक्रम तय हो चुका है। 26 मई को पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी पत्रकार वार्ता करेंगे, जिसमें वह मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे और उसे नाकाम बताने का प्रयास करेंगे।
उनके बाद 31 मई को शोभा ओजा आएंगी। ओजा राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मुद्दे पर केंद्र को घेरेंगी। शेष दो नेताओं का अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। इतना ही नहीं 26 मई से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह कुमाऊं दौरे पर निकलेंगे।
उनके निशाने पर केंद्र सरकार होगी। बकौल प्रीतम, केंद्र में जुमलों की सरकार है, जो अपने तीन साल के कार्यकाल में ही बेनकाब हो गई है। कांग्रेस पीएम मोदी से चुनाव में किए गए वादों का हिसाब मांगेगी है। बताया कि केंद्र से दून भेजे जाने वाले चार वरिष्ठ नेताओं में से अभी दो के नाम ही फाइनल हुए हैं।