फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will always stand against the exploitation of Dalit community: Rajendra Pal

दलित समाज के शोषण के खिलाफ कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी : राजेंद्र पाल

Wed, 03 Dec 2025 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Congress will always stand against the exploitation of Dalit community: Rajendra Pal
- कांग्रेस भवन में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, दलित समाज के शोषण के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी। दलितों का उत्पीड़न किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुधवार को कांग्रेस भवन में अनुसूचित जाति विभाग की ओर से संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, आंबेडकर होना आसान नहीं है। जब वह पढ़ने के लिए स्कूल गए तो उन्हें बाहर बैठा दिया। जाति पूछ कर आंबेडकर के साथ भेदभाव किया गया। जब उन्होंने घर आकर अपनी मां से पूछा की क्यों हमें पढ़ने का अधिकार नहीं है। मां ने जवाब दिया हम छोटी जाति में आते हैं। बचपन में ही आंबेडकर ने ठान ली थी कि एक दिन ऐसी किताब लिखूंगा, जिसमें सबको समान अधिकार होगा। वह किताब भारत का संविधान है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, आज हमें संविधान बचाने की जरूरत इसलिए पड़ रही है कि सांविधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष होना आवश्यक है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का नारा लगाया। भाजपा की मंशा को कांग्रेस भांप चुकी थी। कांग्रेस ने हर मंचों से देश की जनता को समझाने की कोशिश की, जिससे भाजपा अपने नारे में कामयाब नहीं हुई। भाजपा सत्ता की ताकत पर सांविधान संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। देश में समानता लानी है तो कांग्रेस को मजबूत करना है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंक संविधान व लोकतंत्र को बचाना है। इसके लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज उठानी होगी : हरीश रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ हम सभी को आवाज उठानी होगी। दलित समाज की समस्याओं को उठाना भी हमारी जिम्मेदारी है। मलिन बस्तियों के लोगों के साथ भाजपा सरकार छलावा कर रही है। कांग्रेस सरकार के समय 500 लोगों को मालिकाना अधिकार दिया गया, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस के समय जिन योजनाओं बनाया गया, उन्हें जनता के बीच में लेकर जाना होगा।
.........
भाजपा के षड़यंत्र को जनता के बीच ले जाएं : गुरदीप

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन व सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल ने हम सब मिलकर भाजपा के षड़यंत्र को जनता के बीच ले जाना होगा। दलित समाज के उत्थान व सम्मान के लिए किसी दल ने काम किया तो वह कांग्रेस पार्टी है। भाजपा सरकारों ने आज शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। कांग्रेस को सत्ता में लाने का मकसद किसी को मुख्यमंत्री व मंत्री बनाना नहीं है, इसके पीछे प्रदेश व देश को बचाने की मंशा है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मदन लाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने किया।

.......
ये रहे मौजूद
विधायक विक्रम नेगी, रवि बहादुर, वीरेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, अनुसूचित जाति विभाग समन्वयक सीपी सिंह, राजेंद्र भंडारी,महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, शीशपाल बिष्ट, अभिनव थापर समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed