फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress unite in the name of uttarakhand ex cm harish rawat

देहरादूनः पूर्व सीएम हरीश रावत के बहाने कांग्रेस में गूंजे एकता के तराने

Tue, 27 Aug 2019 12:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Aug 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
congress unite in the name of uttarakhand ex cm harish rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व सीएम हरीश रावत के बहाने कांग्रेस में एकता के तराने गूंजे। पार्टी के नेताओं ने एक सुर में कहा-पूरी कांग्रेस हरीश रावत के साथ है। सीबीआई ने यदि उनका उत्पीड़न किया, तो मुखर विरोध किया जाएगा। प्रेस कान्फ्रेंस के एक संयुक्त मंच पर जुटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधानसभा में उपनेता करण माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सरकार पर हमले बोले। उन्होंने कहा-स्टिंग स्टिंग में फर्क क्यों।

विज्ञापन


सीएम के करीबियों के स्टिंग पर कोई कार्रवाई नहीं, जबकि उसमें पैसों का लेन-देन साफ दिख रहा है। दूसरी तरफ, हरीश रावत के स्टिंग में पैसों की बात करने वाला भी कोई और है और खरीद फरोख्त भी कहीं साबित नहीं होती। आरोप लगाया गया कि जांच एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। जो भाजपा की मुखालफत कर रहा है, जांच एजेंसियों को उसके पीछे लगा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हरीश रावत पर प्रहार किया जा रहा है। मैं इतना जानता हूं कि सीएम रहते हुए उन्होंने प्रदेश को आगे बढ़ाया है। एक स्टिंग के आधार पर सीबीआई उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है, जबकि उसमें वह कहीं अनाचार करते नहीं दिखे हैं। स्टिंग की कई सीडी हैं। सीएम के करीबियों की सीडी पर कार्रवाई की क्यों नहीं हो रही। सीडी बनाने वाले को प्रोत्साहन और सुरक्षा भाजपा ने ही दी। बाद में जेल में भी डाल दिया। अजीब सी स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

कांग्रेस का हर बड़ा नेता सशंकित है कि उसे किस झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। हरीश रावत का दोष है, तो उन्हें सजा मिले, लेकिन फिर सीएम कार्यालय से जुडे़ स्टिंग प्रकरण पर भी सीबीआई को कार्रवाई करनी चाहिए। दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे। एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। जब से भाजपा सरकार आई है, कांग्रेस के ऐसे नेताओं को चुन चुन कर प्रताड़ित किया जा रहा है, जो उसके खिलाफ आग उगलते रहे हैं।
-करन माहरा, उपनेता विधानसभा, रानीखेत विधायक

मेरी जानकारी में हैं कि कांग्रेस के 65 ऐसे नेता हैं, जिन्हें जांच एजेंसियों के घेरे में भाजपा की सरकार ले रही है। हरीश रावत की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कानून सिर्फ कांग्रेस के लिए है। चिदंबरम जी को भी निशाने पर सिर्फ इसलिए लिया, क्योंकि वह भाजपा सरकार के खिलाफ आग उगल रहे थे। पूरी कांग्रेस पार्टी हरीश रावत के साथ खड़ी है। जांच एजेंसियों का जिस कदर दुरुपयोग मोदी सरकार ने किया है, वैसा किसी ने नहीं किया।

-किशोर उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

वनाधिकार अभियान का कार्यक्रम बदला
20 सितंबर को हाईकोर्ट में हरीश रावत से संबंधित स्टिंग प्रकरण पर सुनवाई के कारण वनाधिकार अभियान का इसी दिन अल्मोड़ा में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 21 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। वनाधिकार अभियान के मुखिया किशोर उपाध्याय ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed