फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress took U-turn to reveal details of the property

संपत्ति का ब्योरा उजागर करने पर कांग्रेस का यू-टर्न

Mon, 07 Sep 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Sep 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
congress took U-turn to reveal details of the property

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री, विधायकों और कांग्रेस के पदाधिकारियों से संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कराने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अपने ही जाल में फंसते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


किशोर की मुहिम के अनुरूप मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने के बजाय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को उपलब्ध करा दिया है। खुद किशोर ने भी यही किया है। लेकिन, किशोर इस ब्योरा को सार्वजनिक करने से हिचक रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों ने किशोर को पार्टी की पारदर्शिता की मुहिम की याद दिलाई। इस पर किशोर ने कहा कि उन्होंने और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को संपत्ति का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, किशोर ने इस ब्योरा को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया और कहा कि समय आने पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। किशोर के मुताबिक विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा से मंगा लिया गया है।

हालांकि, विधानसभा के पास विधायकों की संपत्ति का ब्योरा तीन साल पुराना है। दूसरी तरफ अन्य किसी कांग्रेस पदाधिकारी ने अभी तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।

यह था मामला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों को संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने को कहा था। इसके लिए किशोर ने उस समय करीब एक सप्ताह का समय कांग्रेस नेताओं को दिया था। जिसे मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के  बाद एक माह कर दिया गया था। लेकिन अब किशोर कह रहे हैं कि यह ब्योरा पीसीसी को दिया जा रहा है।

किशोर तब
- कांग्रेस के लिए पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए कांग्रेस के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों से कहा जाएगा कि एक सप्ताह में अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करें।


किशोर अब
- मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पीसीसी को दे दिया है। विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा विधानसभा से मंगा लिया गया है। समय आने पर यह ब्यौरा सार्वजनिक भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed