फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress to take out 'Save Democracy March' on October

Dehradun News: आठ अक्टूबर को कांग्रेस निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा

Sun, 04 Oct 2026 11:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 04 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress to take out 'Save Democracy March' on October
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ यात्रा की तैयारियों के लिए शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक तिलक भवन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, इसे बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता को सड़कों पर उतरना होगा।उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को विकासनगर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा अंबाड़ी से शुरू होकर हरबर्टपुर में समाप्त होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। बैठक में उन्होंने शहर की बदहाल स्थिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर को सीवर व पेयजल लाइन निर्माण के लिए अनाप-शनाप तरीके से खोद दिया गया है लेकिन, संबंधित कंपनी के खिलाफ सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़कों की खुदाई के कारण व्यापारी परेशान हैं और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर दो-दो महीने से सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। पहाड़ी गली और पहाड़ी गली चौक की स्थिति भी खराब है। उन्होंने कहा कि नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार सामने हैं और ऐसे में कारोबार के व्यापक स्तर पर प्रभावित होने की आशंका है। बैठक में लोकतंत्र बचाओं यात्रा के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन, शम्मी प्रकाश, अभिनव ठाकुर, विपुल जैन, देवानंद पासी, राजेश पासी, सोनिया वर्मा, भारत कालरा, अंकित कंसल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed