Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress to launch a public awareness and signature

Dehradun News: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन-जागरण और हस्ताक्षर अभियान

Tue, 10 Nov 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 10 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Congress to launch a public awareness and signature
- कालसी और चकराता ब्लॉक से होगी शुरुआत, 23 नवंबर को राज्यपाल को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने जन-जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाने का एलान किया है। इस अभियान की शुरुआत कालसी और चकराता ब्लॉक से की जाएगी, जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर राज्य सरकार की कथित नाकामियों व घोटालों की पोल खोलेंगे।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने अपने भीमावाला स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस अभियान की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इन गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस अब सीधे जनता की अदालत में जाएगी। कालसी और चकराता ब्लॉक में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों में पनप रहे कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पछुवादून की प्रत्येक विधानसभा के सभी ब्लॉकों में चलाया जाएगा। कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि मौजूदा सरकार किस तरह आम जनमानस की अनदेखी कर रही है। सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए जनता का समर्थन जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय किशोर ने बताया कि जन-जागरण और हस्ताक्षर अभियान के समापन के बाद 23 नवंबर को राज्यपाल को एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें सरकार के खिलाफ कार्रवाई और जनता के हितों की रक्षा की मांग होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं चकराता विधानसभा प्रभारी शम्मी प्रकाश, कालसी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा और चकराता ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed