गंगा रक्षा को लेकर मातृसदन के पक्ष में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, हरकी पैड़ी में बैठकर रखा उपवास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता मातृ सदन के पक्ष में उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने हरकी पैड़ी पर उपवास रखकर गंगा की अविरलता में बाधक बन रहे कारकों को दूर करने की मांग की। उन्होंने चिंता जताई कि मातृसदन के संतों की रक्षा करने के बजाय संस्था को मिटाने में लगे हुए हैं।
रविवार को हरकी पैड़ी पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपवास पर बैठे। वरुण बालियान ने कहा कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। उसकी निर्मलता व अविरलता के लिए जो संत तप कर रहे हैं, उनका साथ देना के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठी साध्वी पद्मावती की मांगों को अनदेखा कर साजिश रची गई। उनके बारे में गलत बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि साधु संतों के बारे में इस तरह की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि यदि गंगा का अस्तित्व नहीं बचा तो देश भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि आज आम लोगों को इस आंदोलन में जोड़ने का समय आ गया है।
समाजसेवी शमा शबरीन ने कहा कि सरकार एक साध्वी को अपमानित करने में तुली हुई हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन, श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि यदि आज नहीं जागे तो न गंगा पुत्र बचेंगे और न गंगा।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, नितिन यादव, विशाल राठौर, रोहित नेगी, जितेंद्र सिंह, हाजी शहाबुद्दीन, सुनील कुमार, दीपाली त्यागी, विशाल खैरवाल, मोहित चौधरी, हनी अग्रवाल, नीलम शर्मा, नावेज अंसारी, आशु भारद्वाज, दिग्विजय यादव, रवि आनंद, सनी शर्मा, राकेश, अज्जू, प्रदीप कुमार, अनिल चौहान, राकेश भदौरिया आदि शामिल हुए।