{"_id":"c83b77c431fb2ebae8c5908fcaacf2ec","slug":"congress-state-president-was-at-stake","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कौन बनेगा कांग्रेस का कप्तान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कौन बनेगा कांग्रेस का कप्तान?
देहरादून/अजित सिंह राठी
Updated Mon, 12 Aug 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस के अंदर अटकलों का बाजार गर्म है। किसके नाम पर प्रदेश अध्यक्ष की मुहर लगती है यह तो भविष्य तय करेगा लेकिन फिलवक्त तो प्रीतम सिंह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
शनिवार को दिन भर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दो दिन पहले मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अम्बिका सोनी से हुई मुलाकात के बाद तो अटकलें और ज्यादा तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
सत्ता के गलियारों में दिन भर कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चा होती रही। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पिछले कई महीनों से अटकलों का केंद्र बिन्दु बनी है।
विज्ञापन
चर्चाओं का बाजार गर्म
दो दिन पहले मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य दिल्ली में थे। यहां पर इन दोनों की मुलाकात कई बड़े नेताओं से तो हुई है, लेकिन सांगठनिक महत्व के लिहाज से अम्बिका सोनी से मुलाकात के बाद चर्चाओं ने तेजी से उड़ान भरी।
शनिवार का पूरा दिन इन्हीं अटकलों के बीच गुजरा। मुख्यमंत्री आवास पर भी देर शाम तक पार्टी के नेताओं व विधायकों का जमावाड़ा लगा रहा। चर्चा सुबह से ही शुरू हो गई।
क्या प्रीतम होंगे नए अध्यक्ष
कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर माहौल बन गया। अभी तक दौड़ में चल रहे हरीश रावत के समर्थक व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा भी शामिल थे। लेकिन आज दिन भर केवल प्रीतम सिंह का नाम ही गूंजता रहा।
दायित्वधारियों के लिए सीएम ने नाम सौंपे
दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भी अम्बिका सोनी को दायित्वधारी बनाने के लिए 25 नेताओं केनामों की सूची सौंपी है।
बताया जाता है कि पहले यह सूची केवल पंद्रह नेताओं की थी लेकिन बाद में कई क्षत्रपों ने नाम जुड़वा दिए। इसलिए यह संख्या पच्चीस तक पहुंच गई। सभी नामों के साथ उनका बॉयोडेटा भी लगा है।