फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress state president Ganesh Godiyal took responsibility for the defeat in Uttarakhand

UttaraKhand: गोदियाल ने ली कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी, कहा- बेरोजगारी चरम पर देखी, फिर नतीजे कैसे पलटे समझ से बाहर

Sat, 12 Mar 2022 03:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Mar 2022 03:23 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव परिणाम के अगले दिन जहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उल्लास का माहौल था तो वहीं कांग्रेस मुख्यालय में एक तरह का सन्नाटा पसरा रहा था। आज शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल  पत्रकारवार्ता के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
Congress state president Ganesh Godiyal took responsibility for the defeat in Uttarakhand
गणेश गोदियाल की पत्रकारवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के सामने आने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की झोली में 19 सीटें आई। जिसके बाद आज शनिवार को पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली। 

उन्होंने कहा कि पार्टी मंथन करेगी और हार की समीक्षा भी करेगी। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजधानी में पत्रकारवार्ता में कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह अपना पद छोड़ने को भी तैयार हैं। गणेश गोदियाल खुद भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से बेहद कम मुकाबले में चुनाव हारे हैं।

विज्ञापन


विपक्ष ने सिर्फ प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांगे
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए, लेकिन हम मंथन करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। गोदियाल ने बताया कि मैंने पूरे प्रदेश में जब दौरा किया तो बेरोजगारी की बहुत बुरी स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में भाजपा अभी नहीं बना पाएगी सरकार: नई विधानसभा के गठन में अब फंसा नया पेच, सीएम नहीं बल्कि ये है बड़ी वजह

उसके बावजूद परिणाम ऐसे देखने को मिले। मैं खुद भी नहीं समझ पाया। इसलिए हम भी मंथन करेंगे कि क्या कारण रहे। उन्होंने कहा कि विपक्षी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मांग रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और विधायक की जगह नहीं आएंगे। विपक्ष को सरकार बनाने पर बधाई। फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया, लेकिन हम राज्य के हित में काम करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed