फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress spokesperson Rajiv Tyagi died: his house in haridwar

हरिद्वार में है राजीव त्यागी का घर, स्नातक की पढ़ाई के बाद शिफ्ट हो गए थे गाजियाबाद

Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Congress spokesperson Rajiv Tyagi died: his house in haridwar
राजीव त्यागी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने प्रारंभिक से स्नातक की पढ़ाई हरिद्वार में की। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गाजियाबाद शिफ्ट हो गए थे। बुधवार को निधन की खबर मिलते ही उनकी मां, पिता और बहन में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार के लोग गाजियाबाद चले गये। 

विज्ञापन


राजीव त्यागी के पिता वाईवी त्यागी भेल में अकाउंटेंट थे। राजीव त्यागी की प्रारंभिक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय-एक रानीपुर में हुई। एसएमजेएन पीजी कालेज हरिद्वार से स्नातक की डिग्री लेने के बाद वह गाजियाबाद चले गए थे। शिवालिकनगर के जे कलस्टर में उनका घर है। यहां उनके माता पिता रहते हैं।

विज्ञापन

निधन पर गहरा दुख

बुधवार को भी राजीव के पिता, माता, बहन और उनका बेटा शिवालिकनगर स्थित आवास पर ही थे। उनके पड़ोसी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता राजीव त्यागी के निधन की खबर शाम सात बजे के करीब आई।

इसके बाद राजीव का बेटा अपने दादा और दादी को लेकर गाजियाबाद चले गए। कुछ देर बाद राजीव की बहन डोली भी अपने परिवार के लोगों के साथ गाजियाबाद गई।

राजीव त्याग की दोस्त सुखबीर ढींढसा का कहना था कि वह बेहद मिलनसार थे। पार्षद राजीव भार्गव का कहना है कि 21 सितंबर 2018 को हुए श्रवणनाथ नगर में गणेश महोत्सव में राजीव त्यागी शामिल हुए थे।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनीता शर्मा, अरविंद शर्मा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि राजीव का इस तरह जाना बेहद दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed