फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress solve political crisis of Uttarakhand after punjab Harish Rawat will be the face of Chief Minister post

उत्तराखंड: कांग्रेस से हरीश रावत सीएम पद का चेहरा, प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष

Fri, 23 Jul 2021 12:34 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: कुमार संभव Updated Fri, 23 Jul 2021 12:34 AM IST
सार

पंजाब के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने अंदरूनी कलह को दूर करते हुए सियासी संकट का समाधान निकाल लिया। इसके तहत हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की बात तय हो गई।

विज्ञापन
Congress solve political crisis of Uttarakhand after punjab Harish Rawat will be the face of Chief Minister post
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कुनबे में मची घमसान थमने के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए भी कांग्रेस पदाधिकारियों का एलान करके लंबे समय से चले आ रहे सियासी संकट पर विराम लगा दिया। वरिष्ठ और अनुभवी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर गणेश गोदियाल और उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर प्रीतम सिंह के नाम की घोषणा की। जबकि आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष, नेता विधायक दल, सह अध्यक्ष, संयोजक चुनाव कमेटी और कोषाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


इन्हें बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष 
प्रो. जीत राम, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत और तिलक राज बेहड़।

चुनाव प्रचार समिति 
हरीश रावत को अध्यक्ष,  प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल को संयोजन बनाया गया है। इनके अलावा नारायण राम आर्य, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश धामी, विक्रम सिंह, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, गोदावरी थपलियाल को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी 
देेवेंद्र यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरीश रावत, किशोर उपाध्याय, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण मेहरा, नव प्रभात, राजेंद्र भंडारी, मयूख मेहर, मनीष खंडूरी, आदेश चौहान, ममता राकेश और आयेंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश समन्वय समिति
किशोर उपाध्याय को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हरीश रावत, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, आर्येन्द्र शर्मा, विजय सारस्वत, धीरेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव महर्षि को सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश मेनीफैस्टो कमेटी
नवप्रभात अध्यक्ष, महेन्द्र पाल उपाध्यक्ष और सूर्यकांत धस्माना संयोजक बनाए गए हैं। जबकि मनोज रावत, मातबर सिंह कंडारी, फुकरान अहमद, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, प्रेमानंद महाजन, संजय पालीवाल, हाजी सरबरयार खान, सतपाल ब्रह्मचारी, जगतार सिंह बाजवा, लक्ष्मी राणा और नानक चन्द को सदस्य बनाया गया है।

चुनाव प्रबंधन समिति

प्रकाश जोशी को अध्यक्ष, राजेन्द्र भंडारी को उपाध्यक्ष और जयेन्द्र रमोला को संयोजक बनाया है। जबकि ज्योति रौतेला, नारायण सिंह बिष्ट, सूरज राणा, प्रशांत वर्मा, उर्मिला बिष्ट, रणजीत दास, मनोहर आर्य और सूरज प्रहरी को सदस्य बनाया है।

प्रदेश पब्लिसिटी कमेटी
सुमीत हृदेयश को अध्यक्ष, सरोजनी कैन्थुरा को उपाध्यक्ष और राजीव महर्षि को संयोजक बनाया है। जबकि नारायण पाल, मुक्ता सिंह, केसर सिंह नेगी, गजे सिंह, हिमांशु गावा, प्रदीप तिवारी, विशाल डोभाल और अनुपम शर्मा को सदस्य बनाया है।

आउटरीच कमेटी
धीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, प्रदीप जोशी उपाध्यक्ष और इशिता सेधा संयोजक होंगे। जबकि कर्नल मोहन सिंह रावत, सीपी शर्मा, नवतेज सिंह, मोहित उनियाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, शांति प्रसाद भट्ट, संजीव चौधरी और संजय सिंह सदस्य होंगे।

प्रशिक्षण कमेटी
विजय सारस्वत अध्यक्ष, राजपाल बिष्ट उपाध्यक्ष और इंदु मान संयोजक होंगे। जबकि राजकुमार, बिट्टू कर्नाटक, महेश प्रताप राणा, रवि बहादुर, खस्टी बिष्ट, ओपी चौहान, राजेश शिवपुरी और रमेश इंदवान सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश पीईसी कमेटी
गणेश गोदियाल अध्यक्ष, प्रीतम सिंह उपाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह नेगी संयोजक होंगे। जबकि हरीश रावत, किशोर उपाध्याय, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करण महरा, महेंद्र सिंह महरा, केसी बाबा, प्रकाश जोशी, ममता राकेश, रणजीत रावत, नव प्रभात, मनीष खंडूड़ी, दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सजवाण, ब्रह्म स्वरूप, हीरा सिंह बिष्ट, विजयपाल सजवाण, आर्येंद्र शर्मा, राजेंद्र भंडारी, मयूख महरा और राम सिंह सैनी सदस्य होंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी
राजीव महर्षि मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि दीपक बलूटिया, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डॉ.प्रतिभा सिंह, दिनेश कुंजवाल, दीप बोहरा, बिमला जोशी, राजा चौहान, सुरेश नेगी, सूरत सिंह नेगी, गणेश उपाध्याय और सुजाता पौल को प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा गोविंद सिंह बिष्ट को नैनीताल, हरीश एठानी को बागेश्वर, प्रीत ग्रोवर को ऊधमसिंह नगर, महेश चंद को चंपावत, रमेश सकलानी को अल्मोड़ा, मुकेश पंत को पिथौरागढ़, राकेश रंजन भिलंगवाल को चमोली, बलवीर सिंह रावत को पौड़ी, आकाश कृषाली को टिहरी, दिनेश गौड़ को उत्तरकाशी, महेश सैनी को हरिद्वार, महिपाल कुंवर को रुद्रप्रयाग और राजेश चमोली को देहरादून जिले का मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

ये बनाए गए हैं वरिष्ठ प्रवक्ता
सांसद प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करण मेहरा, मनोज रावत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, डॉ.आरपी रतूड़ी और मथुरादत्त जोशी को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed