फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress senior Leader compared pm Narendra Modi to Asaram Bapu

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पीएम पर बोला हमला, कहा- खुल गई है मोदी के जादू की पोल

Fri, 15 Mar 2019 08:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Congress senior Leader compared pm Narendra Modi to Asaram Bapu
कांग्रेसी नेता अनुग्रह नरायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि में राहुल गांधी की चुनावी रैली से एक दिन पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी के जादू की पोल खुल गई है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी की परिवर्तन रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल के कुशासन के खिलाफ जनता लामबंद हो गई है। रोजगार के बडे़-बडे़ दावे करने वाली मोदी सरकार के राज में बेरोजगारों को पकौडे़ तलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि से मोदी सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू होगा। बोले, पार्टी के पास उम्मीदवारों की कतई कमी नहीं है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि देवभूमि से राहुल गांधी कांग्रेस की जीत का शंखनाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि रैली की पूरी तैयारी हो चुकी है और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। वहीं, कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महासचिव नवीन जोशी का कहना है कि राहुल गांधी की रैली में पूरे उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed