फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress's disciplinary committee

कांग्रेस की अनुशासन समिति भंग, राणा को कमान

Mon, 20 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress's disciplinary committee

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी की अनुशासन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई अनुशासन समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैन के बेटे विपुल जैन के पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने के मद्देनजर की है। जैन को चुनाव के दौरान ही पद से हटा दिया गया था। रविवार को आईटी विभाग को भंग करने के बाद पार्टी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस अब अपनी कमजोरियों को दुरुस्त करने की कोशिश में जुटी है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अनुशासन समिति को भंग कर दिया गया। चुनाव के दौरान अनुशासन समिति को लेकर पार्टी को खासा असहज होना पड़ा था। जिस दौरान पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को निष्ठा और समर्पण का पाठ पढ़ा रही थी, ठीक उसी दौरान पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैन के बेटे विपुल जैन ने विकासनगर चुनाव क्षेत्र पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नवप्रभात के खिलाफ पर्चा दाखिल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पार्टी ने रविंद्र जैन को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया।
विज्ञापन


लेकिन, अनुशासन समिति का अस्तित्व बना रहा। अब पार्टी ने समिति भंग कर इसकी बागडोर वरिष्ठ नेता डॉ. के.एस. राणा को सौंपी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि नई समिति में महेश कांडपाल को सदस्य सचिव बनाया गया है। उनके अलावा सुशीला देवी, अशोक धींगान व डॉ. युनूस चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। अनुशासन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते हुए कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूत और अनुशासित रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपेक्षा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed