{"_id":"5bee80dfbdec2269b84643da","slug":"congress-road-show-in-haldwani-for-nikay-chunav-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के रोड शो में दिखा 'शक्ति प्रदर्शन', राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मांगे मेयर प्रत्याशी के लिए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के रोड शो में दिखा 'शक्ति प्रदर्शन', राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मांगे मेयर प्रत्याशी के लिए वोट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का रोड शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के आखिरी दिन कांग्रेस ने रोड शो के जरिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। हल्द्वानी में आयोजित रोड शो में अपनी ताकत दिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी से मेयर पद के प्रत्याशी सुमित हृदेश मैदार में उतरे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी समर्थन में उतरीं हैं। उन्होंने जनता से कांग्रेस को वोट करने की अपील की। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश भी प्रचार में शामिल हुईं।
विज्ञापन
रोड शो सुबह एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड से होते हुए नैनीताल रोड और बाजार में निकाला गया। वहीं देहरादून में भी भाजपा ने रोड शो के जरिए वोट मांगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का भी हुजूम उमड़ पड़ा। नगर निगम चुनाव का प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार और सार्वजनिक सभा नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन