फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress retaliates on BJP President statement-Most of the ministers of Dhami cabinet belong to our gotra

Uttarakhand: भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- हमारे गोत्र के धामी मंत्रिमंडल के ज्यादातर मंत्री

Sat, 19 Aug 2023 09:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Aug 2023 09:59 AM IST
सार

बागेश्वर उपचुनाव के लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर अब कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्री पद पर आसीन लोग कांग्रेस से आयात किए हुए हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी है।

विज्ञापन
Congress retaliates on BJP President statement-Most of the ministers of Dhami cabinet belong to our gotra
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर कड़ी प्रक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बागेश्वर उप चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहर से प्रत्याशी आयात करना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में ज्यादातर मंत्री कांग्रेस गोत्र के हैं।

विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में महेंद्र भट्ट बार-बार अपने बयानों में कह रहे हैं कि कांग्रेस ने बागेश्वर उप चुनाव में जो प्रत्याशी उतारा है, वह आम आदमी पार्टी से आयात किया गया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा की महेंद्र भट्ट बताएं कि छह साल से भाजपा सरकार प्रदेश में विद्यमान है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्री पद पर आसीन लोग कांग्रेस से आयात किए हुए हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी है। उनका अपने विधायकों पर से उसका विश्वास उठ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पृष्ठभूमि के 47 में से 15 से अधिक विधायक
उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा और कुछ अन्य कांग्रेस के लोग जो 2017 से 2022 के बीच कैबिनेट में मंत्री पद पर रहे। सभी कांग्रेस से ही भाजपा में गए थे। वर्तमान में भाजपा के 47 में से 15 से अधिक विधायक कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार, सरकार ने की केंद्र से गैर आवंटित कोटा जारी रखने की कवायद

पूर्व में चंदन राम दास को भी भाजपा ने कांग्रेस से ही आयात किया था। महेंद्र भट्ट को दूसरे के घरों में झांकने से पहले अपने घर में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में प्रदेश में जितने भी उपचुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा ने परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए दिवंगत विधायकों के परिजनों पर ही दांव लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed