फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress rebels struggling in BJP

बागियों के लेकर विरोध की आग को ठंडा करने में जुटी भाजपा

Mon, 08 Aug 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Aug 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
congress rebels struggling in BJP
- फोटो : file photo

भाजपा में बागी विधायकों को लेकर उठ रही आग को भाजपा को ठंडा करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


भाजपा अपने पूर्व विधायकों और टिकट के दावेदारों से बातचीत के माध्यम से समझाने की कोशिश करेगी कि अभी किसी का भी टिकट फाइनल नहीं हुआ है। इसको लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो पार्टी फोरम पर अपनी बात रख सकता है।

शनिवार को भाजपा के कुछ पूर्व विधायकों व टिकट के दावेदारों ने कांग्रेस से आए नौ पूर्व विधायकों को टिकट दिए जाने की संभावना को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। एक पूर्व विधायक ने तो खुलकर कहा था कि कांग्रेस से आए पूर्व विधायक क्षेत्र में यह दावा कर रहे हैं कि उनका टिकट फाइनल है।
विज्ञापन


अगर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लोगों को टिकट दिया गया तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रदेश नेतृत्व इसमें पूर्व विधायकों और टिकट के संभावित दावेदारों की नाराजगी दूर करने की योजना बनाई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि अगर किसी के मन में कोई शंका है तो वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने ऐसी बात पार्टी को नहीं बताई है। मीडिया में जरूर कुछ नाराजगी की बात आई है। जहां तक आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट फाइनल होने की बात है तो किसी का टिकट फाइनल नहीं है। मेरे टिकट भी फाइनल नहीं है। जो लोग भी पार्टी में आए हैं वो इस शर्त पर नहीं आए हैं कि भाजपा को उनको चुनाव लड़वाएगी ही। अगर कुछ लोग ऐसा दावा कर रहे हैं तो यह भी गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed