फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress raised the problem of small shopkeepers and porters

कांग्रेस ने उठाई छोटे दुकानदारों और कुलियों की समस्या

Tue, 14 Sep 2021 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Congress raised the problem of small shopkeepers and porters
रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। महानगर कांग्रेस ने रेलवे से जुड़े छोटे दुकानदारों और कुलियों की समस्या को उठाते हुए समाधान की मांग की है। इस संबंध में महानगर कांग्रेस की ओर से मुरादाबाद रेल मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दून के रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर से मुुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। लालचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पिछले लगभग डेढ़ साल से समाज का हर वर्ग बुरी तरह से प्रभावित है। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों और एकमात्र कमाऊ सदस्यों को खो दिया। कई लोग बेरोजगार हो गए। देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्टॉल और ठेली लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले छोटे दुकानदारों और रेलवे कुलियों के सामने भी भयंकर आर्थिक संकट खड़ा है। पहले तीन महीने तक रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्य के चलते यहां पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। उसके कुछ ही समय बाद कोरोना आने से फिर से ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा। अब उन्हें बच्चों की फीस जमा करने और परिवार का भरण पोषण ठीक से करना बहुत मुश्किल हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर स्टॉल और ठेली लगाने वाले दुकानदारों के साथ ही कुलियों को पर्याप्त आर्थिक मदद दी जाए और उनकी लाइसेंस फीस कम की जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, नीनू सहगल, सचिन थापा, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, दिवाकर, राजेन्द्र सिंह, नीरज नेगी, अवतार सिंह, सलमान अहमद, अरुण शर्मा, कुलदीप चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed