{"_id":"57633d874f1c1b397a11c09f","slug":"congress-questioned-on-home-minister-dehradun-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बताया राष्ट्रपति शासन की साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री के दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बताया राष्ट्रपति शासन की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 17 Jun 2016 08:21 AM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक तरफ भाजपा का कहना है कि गृहमंत्री ओएनजीसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, वहीं कांग्रेस का कहना है कि गृहमंत्री राज्य में नए सिरे से राष्ट्रपति शासन की तैयारी के तहत देहरादून आ रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष कर्णवाल का कहना है कि गृहमंत्री के देहरादून दौरा में राजनीतिक षडयंत्र नजर आ रहा है। कहा कि गृहमंत्री को राज्य में आने से पहले उत्तराखंड की जनता से अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने में उनकी अहम भूमिका रही है। पूरा देश जान चुका है कि गैर भाजपा सरकारों को अपदस्थ करने के लिए भाजपा और केंद्र सरकार लगातार साजिश रच रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में भी निर्वाचित कांग्रेस सरकार को धारा 356 का दुरुपयोग कर अपदस्थ किया गया। विधानसभा द्वारा पिछले 18 मार्च को बजट पारित होने के बावजूद बजट पर केंद्र ने ताला लगा दिया है। कहा कि चार माह का लेखानुदान पारित करना भी केंद्र की सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। सवाल यह है कि गृहमंत्री राज्य को वित्तीय संकट में धकेलने के बाद अब किस मुंह से राज्य के दौरे पर हैं? केंद्रीय गृहमंत्री को बताना चाहिए कि आपदा की जद में खडे़ तीन सौ से अधिक गांवों के सुरक्षित स्थान पर विस्थापन के लिए केंद्र सरकार समुचित धनराशि क्यों जारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन