{"_id":"5bd2c270bdec2269aa2a1572","slug":"congress-protest-in-cbi-dehradun-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सीबीआई ऑफिस पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राफेल डील में खेल के चलते वर्मा को हटाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सीबीआई ऑफिस पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राफेल डील में खेल के चलते वर्मा को हटाने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
preetam singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून के सीबीआई ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इंदिरा नगर स्थित सीबीआई के रिजीनल ऑफिस के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि मोदी राफेल सौदे में की गई गड़बड़ी से घबराई हुई है। सीबीआई निदेशक को रात के दो बजे जबरन छुट्टी पर भेजने से साफ है कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में कुछ न कुछ गलत किया है। यहां उन्होंने सीबीआई के एसपी अखिल कौशिक को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि राफेल डील के खेल के चलते सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को हटाया गया। उन्होंने कहा कि वर्मा को जिस ढंग से रातों रात हटाया गया, वह सीधे-सीधे लोकतंत्र पर प्रहार है। सरकार ने नियम कायदे ताक पर रख दिए। प्रीतम ने कहा कि वर्मा को इसलिए हटाया गया, क्योंकि इससे राफेल विमान खरीद के तार जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि जो केंद्र सरकार के जरा भी विपरीत जाता है, उसके खिलाफ जांच बैठा दी जाती है। इस मामले में प्रधानमंत्री सवालों के घेरे में खड़े हैं। कांग्रेस के लोगों का दायित्व बनता है, इसके विरोध में आवाज उठाए। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा बोहरा दसौनी ने सीबीआई के दोनों अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेजना जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। केंद्र सरकार राफेल विमान डील से ध्यान हटाने के लिए सारी हदें लांघ रही है।