{"_id":"0a53499d5fe11f15ac8b284e87049004","slug":"congress-protest-front-of-ramesh-pokhriyal-delhi-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने घेरा हरिद्वार सांसद निशंक का दिल्ली आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने घेरा हरिद्वार सांसद निशंक का दिल्ली आवास
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसाब दो, जवाब दो अभियान के तहत दिल्ली में हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने निशंक पर लोक सभा में प्रदेश के हित के मुद्दे न उठाने का आरोप लगाया। प्रदेश महामंत्री शिल्पी अरोरा ने कहा कि भाजपा के सांसदों का यह घेराव जारी रहेगा। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मौजूद नहीं थे।
राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक निशंक ने क्षेत्र के लोगों को चाय पिलाने का वादा किया था पर सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता निंशक के आवास पर पहुंचे तो वहां ताला मिला।
विज्ञापन
आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक कांग्रेस सांसदों से साफ कह रही है कि जनता के प्रतिनिधि साफ-साफ बताएं कि उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए संसद में रहते हुए क्या किया।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री शिल्पी अरोरा ने बताया कि इस अभियान के तहत अब अगले सत्र के पहले दिन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी के आवास का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि राज्यहित से जुड़े कई मामले केंद्र में लंबित हैं, जिन पर भाजपा सांसद कोई पैरवी नहीं कर रहे हैं।
भाजपा सांसद दिल्ली में चुप्पी साधे हुए है। सुनील गुलाटी, ब्रिज मोहन उप्रेती, विजय सारस्वत, शिशुपाल सिंह, पृथ्वीराज चौहान आदि शामिल थे।