फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress protest against dehradun investor summit

इन्वेस्टर्स समिट: कांग्रेस के धरने पर सियासत गरमाई, भाजपा ने कहा खलनायक की भूमिका में कांग्रेस

Fri, 05 Oct 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
congress protest against dehradun investor summit
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

सात अक्तूबर को निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में कांग्रेसी धरने की तैयारी में है। कांग्रेस के इस रुख पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर खलनायक की भूमिका में आ गई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कांग्रेस के रवैये पर हैरानी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे निवेशक सम्मेलन को लेकर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
पीएम का उद्घाटन करना गर्व का विषय: भट्ट
भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पीएम प्रधानमंत्री का निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए उत्तराखंड आना गर्व का विषय है। ये उनके उत्तराखंड से विशेष प्रेम को जाहिर करता है। निवेशक सम्मेलन उत्तराखंड के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। भट्ट ने 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश के  एमओयू का श्रेय सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया। उद्यम लगने से राज्य का विकास होगा, पलायन रुकेगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश के विकास को लेकर जरा भी संवेदनशील नहीं है। यदि उसमें संवेदना होती तो वो पीएम व देश-विदेश के उद्यमियों का स्वागत करती। सकारात्मक वातावरण बनाने में सहयोग देती। कांग्रेस खलनायक की भूमिका है। उसका चरित्र विकास विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कांग्रेस धरना क्यों दे रही है, मुझे नहीं मालूम। लेकिन उनकी अपेक्षा निवेशक सम्मेलन को लेकर सकारात्मक सहयोग की है। छह अक्तूबर की रात को सभी विधायकों और सांसदों को आमंत्रित किया गया है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
 
धरने को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति
बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में प्रस्तावित धरने को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, पूर्व विधायक अमरीश कुमार समेत कई पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।


कांग्रेस का पीएम से एक ही सवाल है कि वे राफेल का हिसाब दे, महंगाई पर जवाब दें। इसी सवाल को लेकर पार्टी सात अक्तूबर को पीएम के दून दौरे विरोध में धरना देगी।
-गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed