फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress president attack on cm trivendra in rampur tiraha firing case

रामपुर तिराहा गोलीकांड के सबूत किसने मिटाए, ये राजनाथ से पूछें मुख्यमंत्री: प्रीतम सिंह

Wed, 04 Oct 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
congress president attack on cm trivendra in rampur tiraha firing case

रामपुर तिराह कांड की बरसी पर दिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से कांग्रेस भड़क गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान को गैरजिम्मेदराना करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। प्रीतम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की तीन बार सरकार रही। उसने आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए क्या किया, ये जगजाहिर है।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा कांड के सबूत मिटाने का षड्यंत्र किसने किया, ये सवाल मुख्यमंत्री को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूछना चाहिए, जिन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

congress president attack on cm trivendra in rampur tiraha firing case

दूरभाष पर अपनी प्रतिक्रिया में किशोर ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आज केंद्र में और दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। जब 1984 के बोफोर्स मामले की दोबारा जांच खोली जा सकती है तो 1994 के रामपुर तिराहा कांड की भी भाजपा दोबारा जांच करा ले।

उन्होंने कहा कि जहां तक दोषियों को बचाने के लिए सबूत मिटाने का आरोप है तो मुख्यमंत्री को यह प्रश्न केंद्रीय गृहमंत्री से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा कांड में हुए अमानवीय कृत्य एवं गोलीकांड की जवाबदेही सीधेतौर पर तत्कालीन जिलाधिकारी की बनती थी।

उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर पत्रावलियां भी चली। मगर तत्कालीन मुख्यमंत्री के पास जब पत्रावली पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय इसे लौटा दिया। राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीद स्मारक बनाने, राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन देने, उनके व आश्रितों को आरक्षण देने के लिए विधेयक लाने समेत कई कल्याणकारी निर्णय लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed