निकाय चुनाव की रणनीति को कांग्रेस देगी धार, मंथन को लेकर दून में जुटेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस एक अहम बैठक बुधवार को कांग्रेस भवन में होगी। बैठक में गढ़वाल मंडल के कांग्रेस नेता भाग लेंगे। बैठक में पार्टी निकाय चुनाव में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों और चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर मंथन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में बैठक कांग्रेस भवन में होगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट दिनेश अग्रवाल समेत पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी, जिला व ब्लाक अध्यक्ष, विधायक व पूर्व विधायक भाग लेंगे।
नहीं आएंगे हरीश रावत, रणनीति को धारदार बनाने की रणनीति
बैठक में पार्टी निकायों के सेवा विस्तार और परिसीमन के मुद्दे पर छेड़े गए आंदोलन की रणनीति को धारदार बनाने की रणनीति पर भी विचार करेगी। साथ ही चुनाव में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों के नामों के चयन को लेकर पर्यवेक्षक बनाए जाने पर निर्णय ले सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बैठक में नहीं आएंगे। इस संबध में हरीश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष को सूचना दे दी है। बैठक में न आने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री ने अमर उजाला को बताया कि उनका कुमाऊं मंडल में पहले से ही कार्यक्रम तय है। इसलिए वह बैठक में शरीक नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जो भी तय करेंगे, उसमें उनकी पूरी सहमति है।