फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress parivartan yatra held from 21 january against modi government

21 से मोदी सरकार पर बरसेगी कांग्रेस, जारी किया 'भाजपा की विफलताओं' का परिपत्र

Mon, 21 Jan 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jan 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Congress parivartan yatra held from 21 january against modi government
भाजपा की विफलताओं का परिपत्र जारी करते कांग्रेसी

लोकसभा चुनाव के लिए माहौल गरमाने की कांग्रेस की तैयारी के बीच प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह परिवर्तन यात्रा निकालने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर 'केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं' का परिपत्र जारी किया। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश मुख्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिनेश अग्रवाल, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गोदावरी थापली समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा का पहला चरण 21 से 25 जनवरी तक चलेगा। इसका समापन मुनिकीरेती-ऋषिकेश में गंगा आरती से होगा। प्रीतम की परिवर्तन यात्रा पांच चरणों में पूरे उत्तराखंड में निकलेगी। इस दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नाकामियों की जानकारी दी जाएगी। परिवर्तन यात्रा से लोकसभा की पांचों क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

21 जनवरी को सुबह दस बजे महासू देवता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष यात्रा पर निकलेंगे। पहले चरण में त्यूनी, हनोल, आराकोट, मोरी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, लंबगांव, किमुंडाखाल, घनसाली, नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा, नरेंद्रनगर, मुनिकीरेती-ऋषिकेश जैसे स्थानों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, लाखी राम बिजल्वाण, अनुज दत्त शर्मा आदि मौजूद थे।

इन मुद्दों पर रहेगा कांग्रेस का जोर
- केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए राज्य को पर्याप्त सहायता न दिया जाना 
- नीति आयोग बनने के बाद स्पेशल कंपोनेंट प्लान बंद किया जाना
- जीएसटी लागू होने के बाद राजस्व प्राप्तियों का 39 फीसदी घटना
- राष्ट्रीय राजमार्गों का ठप पड़ा कार्य, कर्णप्रयाग रेल लाइन अधूरी
- किसानों का कर्जा माफ न होना, बेरोजगारी, पलायन जस का तस
- खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले
- लचर प्रशासनिक सिस्टम, हाईकोर्ट के डंडे के बाद कार्रवाई होना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed