फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress organisation not renew in dehradun

देहरादून में सेना ही नहीं कैसे लड़ेगी कांग्रेस

Mon, 11 Apr 2016 01:01 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Apr 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
congress organisation not renew in dehradun
हरीश रावत और कांग्रेस विधायक - फोटो : file photo

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकाल रही है, लेकिन जिले में पार्टी का संगठन भी नहीं है।

विज्ञापन


महानगर के कुछ विधान सभा क्षेत्रों को छोड़कर अन्य में कांग्रेस की अब तक कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई है। जनपद भर में कांग्रेस की पदयात्राओं में भी इसकी कमी साफ झलक रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी इसकी वजह सियासी उठापटक को मान रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने देहरादून जनपद में सांगठनिक तौर पर तीन जिले घोषित किए हैं, लेकिन तीन में से केवल दो जिलाध्यक्ष घोषित हैं, वहीं इन सांगठनिक जनपद में से किसी भी सांगठनिक जनपद में पूरी कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई है। महानगर में राजपुर और धर्मपुर में ब्लॉक और बूथ अध्यक्ष घोषित नहीं हैं। वही रायपुर में जो कार्यकारिणी थी कांग्रेस विधायक रायपुर की पार्टी से बगावत के बाद उसे भी भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में इससे भी बुरा हाल है। जिला अध्यक्ष यामीन अंसारी अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए हैं। वे बताते हैं कि प्रदेश के सियासी उठापटक के चलते यह स्थिति बनी है।

जिला अध्यक्ष के मुताबिक नई कार्यकारिणी जल्द घोषित कर दी जाएगी। इसकी सूची तैयार कर ली गई है। विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की राय के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से अनुमोदन लेकर एक-दो दिन के भीतर इसे घोषित किया जाएगा। 


कैंट व मसूरी विस क्षेत्र में ब्लॉक और बूथ अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं, लेकिन राजपुर और धर्मपुर में अभी कार्यकारिणी घोषित नहीं है। जल्द ही इसे घोषित किया जाएगा।
- पृथ्वीराज चौहान, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस

इन दिनों हम लोग धरना, प्रदर्शन और पदयात्राओं में लगे हैं, कार्यकारिणी को लेकर संगठन पदाधिकारियों से बात नहीं हो पा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही कार्यकारिणी घोषित हो।
- शाहीन बानो, जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, पछवादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed