फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress oppose commander conference in IMA.

IMA में कमांडर कांफ्रेस पर सियासी भूचाल, कांग्रेस ने बताया सेना का अपमान

Fri, 20 Jan 2017 02:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jan 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
congress oppose commander conference in IMA.
हरीश रावत - फोटो : ANI

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में 21 जनवरी को होने वाली सेना की कमांडर कांफ्रेंस पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने चुनाव के समय कांफ्रेस को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित करने पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली में प्रेस वार्ता करके कांफ्रेंस में पीएम मोदी के शामिल होने पर सवाल उठाते हुए इसे चुनाव तक रोकने की मांग की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईएमए में 21 जनवरी को कमांडर कांफ्रेंस आयोजित हो रही हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर परिकर भाग लेने आने वाले हैं।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में चुनावी चेहरा बनाया है। कमांडर कांफ्रेंस में पीएम के आने को खूब प्रचारित किया जा रहा है। कहा कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में एक्स आर्मी सर्विसमैन हैं जो इससे प्रभावित होंगे। ऐसे में इस कांफ्रेंस का होना चुनाव आयोग के न‌िर्देशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनैतिक फायदे के लिए पीएम ले रहे भाग

congress oppose commander conference in IMA.
भारतीय सैन्य अकादमी में कमांडर कांफ्रेंस का आयोजन होगा। - फोटो : AmarUjala

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि पीएम राजनैतिक फायदा लेने के लिए इस कांफ्रेंस में भाग ले रहे हैं। कहा कि यह कांफ्रेंस 2016 में चीन की ‌सीमा पर सिक्किम में आयोजित की जानी थी लेकिन साल भर में यह कांफ्रेंस वहां न करके अब चुनाव के बीच देहरादून में कराई जा रही है।

हरीश रावत ने यह भी कहा कि एक बार को छोड़कर कभी भी दिल्ली से बाहर नहीं की गई। कहा कि अगर दिल्ली से बाहर डालने की परंपरा डालने की शुरुआत की गई है तो इसे ऑपरेशनल एरिया में आयोजित किया जाना चाहिए। देहरादून में कमांडर कांफ्रेंस का आयोजित करने को राजनैतिक स्टंट बताया।
 




 

बताया सेना के सम्मान पर चोट

congress oppose commander conference in IMA.
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री ने इसे सेना के गौरव को चोट पहुंचाने वाला बताया। रावत ने कहा कि ह‌म सेना की गौरवशाली का सम्मान करते हैं, लेकिन चुनावी फायदे के लिए ऐसा काम करके हमारी गौरवशाली सेना के सम्मान पर चोट पहुंचाई गई है।

उन्होंने उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस कांफ्रेंस से प्रधानमंत्री पू्र्व सैनिकों का वन रैंक वन पेंशन से ध्यान हटाने की चाल है।
 



 

पीएम के पद का हो रहा दुरुपयोग

congress oppose commander conference in IMA.
PM MODI - फोटो : Self

रावत ने यह भी कहा कि वे इस कांफ्रेंस का विरोध नहीं कर रहे हैं। बस टाइमिंग का विरोध है। कहा कि अगर 15 फरवरी के बाद यह कांफ्रेंस हो तो हम इसका स्वागत करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री पद का आदर करते हैं लेकिन प्रधानमंत्री के अंदर एक पूरी तरह राजनीतिक व्यक्ति है जो पीएम के पद का दुरुपयोग कर रहा है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed