फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress national spokesman Manish Tewari dehradun visit

चुनाव के बाद ‘राम’ और ‘मंदिर’ दोनों हो जाएंगे ओझल: मनीष तिवारी

Sat, 24 Nov 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Congress national spokesman Manish Tewari dehradun visit
manish tiwari

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अयोध्या मामले में शनिवार को भाजपा को जमकर आडे़ हाथ लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 साल से भाजपा चुनाव के दौरान ही राम मंदिर के मामले को उठाती है। अभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। चुनाव बाद ‘राम’ और ‘मंदिर’ दोनों  ओझल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले में कांग्रेस का स्पष्ट पक्ष है कि सुप्रीम कोर्ट को जो फैसला आए, वह सर्वमान्य हो। उन्होंने राफेल सौदे से लेकर विकास संबंधी मामलों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि साढे़ चार साल में मोदी सरकार ने विकास का सत्यानाश कर दिया है।
 

तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत किया

एक गैरसियासी कार्यक्रम के सिलसिले में दून आए तिवारी ने मीडिया से बातचीत में ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भाजपा सिर्फ चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि तीन गुनी कीमत पर राफेल जहाज केंद्र सरकार ने खरीदे हैं। जो जहाज 526 करोड़ में खरीदे जाने चाहिए थे, उन्हें 1690 करोड़ में क्यों खरीदा गया, यह सवाल अपनी जगह पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में संयुक्त संसदीय कमेटी बनाए जाने की मांग लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे जीएसटी हो या नोटबंदी, मोदी सरकार के फैसलों ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास का सत्यानाश करने का ही काम किया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी का दून पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। एक होटल में कांग्रेस का दल तिवारी से मिलने पहुंचा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, दून महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा, पछवाछून अध्यक्ष संजय किशोर, राजेंद्र सिंह शाह, अजय सिंह, गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed