फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress modus oprendy based on bjp candidate list

भाजपा की लिस्ट से तय हो रही कांग्रेस की रणनीति

Wed, 18 Jan 2017 12:05 PM IST
अनिल चन्दोला / अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Jan 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
congress modus oprendy based on bjp candidate list
भाजपा ज्वाइन करने बाद बागी विधायकों ने भाजपा की तारीफों के पुल बांधे। - फोटो : file photo

उत्तराखंड में भाजपा के 64 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में भी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस की पूरी रणनीति इसी सूची के इर्द-गिर्द ही सिमटकर रह गई है। प्रत्याशी के चयन से लेकर प्रचार तक की रणनीति भाजपा की सूची के मुताबिक तय की जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी का एक धड़ा भाजपा की तर्ज पर कुछ बड़े नेताओं को टिकट देने के बजाय प्रचार की कमान सौंपने की मांग कर रहा है। जबकि, टिकट वितरण के बाद बगावती तेवर अपनाने वाले भाजपाइयों पर भी कांग्रेस की नजर है। गढ़वाल मंडल की जिन सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं, पार्टी दोबारा उन्हीं पर दांव खेलेगी। बागी प्रत्याशियों वाली और पिछली बार हारी सीटों पर प्रत्याशी चुनना पार्टी के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन


भाजपा ने सभी बागियों को टिकट दिया है। ऐसे में कांग्रेस को सबसे पहले उन सीटों पर विकल्प खोजना होगा। केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, पुरोला, यमुनोत्री, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, टिहरी, धनोल्टी, सहसपुर, रायपुर, कैंट, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर, रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, यमकेश्वर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन सीटों पर टिकट को लेकर पार्टी में जबरदस्त जोर आजमाइश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं अब भाजपा में टिकट पाने से चूके दावेदार भी कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनने की कोशिशों में जुटे हैं। अब कांग्रेस नेतृत्व नए सिरे से प्रत्याशियों की समीक्षा में जुट गया है। बहुत संभव है कि कांग्रेस भी केवल प्रत्याशी के जीतने की संभावना के आधार पर ही उसे टिकट दे।

ऐसा हुआ तो कई भाजपा के असंतुष्टों की भी लॉटरी लग सकती है। बताया जा रहा है कि  एक धड़े ने कुछ बड़े नामों को चुनाव मैदान में न उतारने की मांग की है। उनका तर्क है कि जैसे भाजपा ने प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं को टिकट न देकर केवल प्रचार और चुनाव व्यवस्था पर लगाया है, उसी तरह कांग्रेस को भी करना चाहिए, ताकि चुनाव में उनका लाभ मिल सके।

दून में कहीं राहत तो कहीं आफत
राजधानी देहरादून में कांग्रेस पांच सीटों पर कंफर्टेबल कंडीशन में है। यहां अभी कांग्रेस के ही विधायक हैं। ऐसे में इन सीटों पर टिकट के लिए पार्टी को बहुत ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। सब कुछ सामान्य रहा तो पांचों सीटिंग विधायकों धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल, राजपुर से राजकुमार, चकराता से प्रीतम सिंह, विकासनगर से नवप्रभात और डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट का टिकट तय माना जा रहा है।

इनमें से धर्मपुर, चकराता और विकासनगर सीटों पर अभी भाजपा ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दूसरी ओर, पांच अन्य सीटों कैंट, मसूरी, ऋषिकेश, रायपुर और सहसपुर में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार है। पार्टी के लिए कैंट सीट सबसे हॉट बनी हुई है, जहां 21 दावेदार पहले ही टिकट की कतार में हैं। वहीं, कुछ अन्य दावेदार ऐसे भी बताए जा रहे हैं, जिन्होंने सीधे प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व में टिकट की अर्जी लगा रखी है।


भाजपा ने यहां से अपने सबसे अनुभवी विधायक हरबंश कपूर पर एक बार फिर दांव लगाया है। इसके बाद कांग्रेस में टिकट की लड़ाई दिलचस्प हो गई है। कांग्रेस चाहे किसी को भी टिकट दे, इस सीट पर बगावत स्वाभाविक है। रायपुर सीट पर उमेश शर्मा के भाजपा में जाने के बाद से कांग्रेसी दावेदार राहत महसूस कर रहे हैं। यहां से करीब एक दर्जन दावेदार टिकट मांग रहे हैं। मसूरी सीट पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला समेत करीब आधा दर्जन दावेदार कतार में हैं। ऋषिकेश सीट पर भी दावेदारों के बीच सिर फुटव्वल की स्थिति है। सहसपुर सीट पर भी कमोवेश यही स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed