फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leaders fighting in party

कांग्रेसी दिग्गजों का हाल, अपनों पर सितम तो गैरों पर करम

Sat, 10 Jun 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Sat, 10 Jun 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
congress leaders fighting in party
congress party in uttarakhand

कांग्रेस की सियासत में चल रही टांग खिंचाई का नमूना विधानसभा सत्र के दौरान सदन में दिखाई दिया। बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपनों पर सितम ढाए और गैरों पर खूब करम किया। नेता प्रतिपक्ष जब भाषण देने उठीं, तो माना जा रहा था कि बजट को लेकर वह राज्य सरकार पर चुन-चुनकर हमला करेंगी।

विज्ञापन


लेकिन, उनका रुख सरकार के प्रति अपेक्षाकृत नरम दिखाई दिया। बजट में कमियां खोजने की जगह, उन्होंने सुझावों के जरिये अपनी बात कही। दूसरी तरफ, कांग्रेस की सियासत में प्रतिस्पर्धी पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधने से वह जरा नहीं चूकीं। उन्होंने कहा-बेरोजगारों को जॉब कार्ड बांटने का ऐलान चुनावी प्रलोभन था। इसे अनुमति न मिलना ठीक रहा।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चारों खाने चित्त रहने के बाद पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी है। नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद डॉ. इंदिरा हृदयेश को आगे बढ़ने का मौका मिला है, वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत अपने राजनीतिक वजूद को बचाए रखने की कोशिश में जुटे हैं। कांग्रेस की अंदरूनी सियासत बजट सत्र के दौरान सतह पर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल की भी खुले मन से की तारीफ

congress leaders fighting in party
डॉ. इंदिरा हृदयेश

मुद्दों को उठाकर दबाव बनाने के मामले में भी कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है। ये ही कारण रहा कि एक दिन पहले सदन में एनएच-74 का मसला उठा, तो सदन के बाहर सड़क पर गैरसैंण का। बजट सत्र पर सामान्य चर्चा के दौरान डॉ. इंदिरा हृदयेश ने जब हरीश रावत और जॉब कार्ड से जुडे़ मामले पर अपना नजरिया सामने रखा, तो यह सबके लिए अप्रत्याशित ही था।

इन स्थितियों के बीच, पर्यटन, ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, बाल एवं युवा विकास, औद्योगिक विकास जैसे तमाम मुद्दों को छूते हुए नेता प्रतिपक्ष ने अपने कई सुझाव सामने रखे। उनके भाषण में सरकार की आलोचना अपेक्षाकृत काफी कम थीं। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने स्टैंड को साफ करने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रही हैं। जहां जरूरी होगा, वहां पर विरोध भी किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने औद्योगिक विकास पर चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी खुले मन से तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद एनडी तिवारी ने राज्य में औद्योगिक विकास की नींव रखी।

कई तरह की रियायतें देकर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने औद्योगिक विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोग यहां निवेश करना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए बेहतर स्थिति बननी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed